पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए दी गई दबिशें, 286 आरोपी हुए गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए दी गई दबिशें, 286 आरोपी हुए गिरफ्तार | New India Times

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर रुपिंदर सिंधु आई. पी.एस. के सुपरवीजन एवं जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार आई. पी.एस. के नेतृत्व में जिले में पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के अन्तर्गत धौलपुर पुलिस ने एक बार फिर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए अवैध कार्यों से लिप्त व्यक्तियों एवं वांछित आरोपियों की धडपकड के लिए जिले में अलग अलग स्थानों पर पुलिस टीमो ने दबिश दी है इस कार्रवाई के दौरान 2 स्थाई वारंटी 41 गिरफ्तारी वारंटी 13 फायरिंग की घटनाओं के आरोपी 13 अवैध हथियारों के आरोपी 23 अवैध शराब के आरोपी एवं अन्य प्रकरणों में फरार चल रहे 169 आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है अभियान के अन्तर्गत जिले भर में पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के 5 प्रकरण दर्ज कर 5 आरोपियों जुआ व सट्टे के 13 प्रकरण दर्ज कर 15 आरोपियों, अवैध हथियारों के 5 प्रकरण दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि आज के विशेष अभियान में जिले भर में 286 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है वांछित अपराधियों की धडपकड का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version