राहुल यादव, जौनपुर ( यूपी ), NIT;
जौनपुर जिला के तहसील मडियाहूँ ब्लाक बरसठी के ब्लाक प्रमुख पद के लिए भारी पुलिस बंदोबस्त में उप चुनाव कराया गया। जिला अधिकारी मड़ियाहूं और सीओ मडियाहूँ की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।
यहां एक तरफ इस उप चुनाव में सपा के पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव की बहु अर्चना यादव थीं तो दूसरी ओर भाजपा की ओर से रीता मौर्य प्रत्याशी थीं।बरसठी ब्लाक में कुल 98 पंचायत सदस्य हैं। चुनाव सुबह 11 बजे से प्रारंम्भ हुआ जो शाम 3 बजे ख़त्म हुआ। यहां सपा और भाजापा प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर थी, जिसमें सपा ने भाजापा को बहुत बुरी तहर से हराया। इस उप चुनाव में अर्चना यादव को कुल 88 मत प्राप्त हुये जबकि भाजापा की तरफ से चुनाव लड़ रही रीता मोर्या को केवल 10 मत ही मिले।
इस तरह इस पद पर पूर्व मंत्री व सपा का कब्ज़ा बरक़रार रहा। इस शानदार जीत को लेकर मडियाहूँ तहसील से लेकर जिला तक सपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है।
