नरेंद्र कुमार, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

14 जून को New india Time’s ने एक खबर प्रकाशित की थी जिसमें यह बताया था कि 16 जून को पार्टी प्रमुख शरद पवार के अमलनेर दौरे पर आने के बाद NCP का आमरण अनशन ख़त्म होगा। 16 जून की शाम नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार के मौजूदगी में NCP द्वारा कपास को लेकर तीन दिन से जारी अनशन समाप्त किया गया। शायद यह सब पहले से प्लान किया गया होगा। जहाँ राज्य की सरकार अवैध तरीके से चलाई जा रही हो वहाँ पर जनता विपक्षी दलों से ईमानदार आंदोलनों की उम्मीद कैसे कर सकती है???
