राहुल यादव, लखनऊ, NIT;
वाराणसी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी पिंडरा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष चोलापुर अपनी पुलिस टीम के साथ आज दिनांक 12 /8/2017 को मुर्दाह में चेकिंग अभियान पर थे कि एक मोटरसाइकिल से तीन व्यक्ति चंदापुर की तरफ से नहर के किनारे फायर नगर पुलिया पर तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल से आते हुए दिखाई दिए जो पुलिस को देखते ही अपनी मोटर साइकिल मोड़ कर भागने लगे, जिनमें से दो अपराधियों को थानाध्यक्ष चोलापुर और उनकी पूरी टीम द्वारा दौडा कर लिया गया जबकि एक अपराधी भागने में सफल हो गया। गिरफ्तार अपराधियों में से दिनेश कुमार पटेल के पास 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किया गया साथ ही चंद्रपुर नहर के किनारे रूपचंद प्रजापति की लूटा गया मोबाइल फोन और बिना कागजात की एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुआ और भदवी से संबंधित मोहाव से चोरी किया गया 2500 रुपया बरामद हुआ। दूसरे अपराधी विवेक पटेल के पास से एक तमंचा 12 बोर का और दो कारतूस बरामद हुआ।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह अपने तीसरे साथी विकास राजभर उर्फ झिममल पुत्र परदेसी राजभर ग्राम हरदयपुर थाना सारनाथ वाराणसी जो कि आज भी साथ में था जो भागने में सफल हो रहा के साथ मिलकर महाव से चंदा पुनर के किनारे लूट की घटना करने के इरादे से जा रहे थे। इनके पास से मोबाइल मतदाता पहचान पत्र ₹5000 एक तमंचा दो कारतूस बाइक सुपर स्प्लेंडर बिना कागजात के बरामद हुआ। पुलिस बदमाशों से सख्ती के साथ पूछताछ कर रही है। पूछताछ में और भी कई वारदातों के खुलासा होने की संभावना है।
