अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT;
फूप थाने में पदस्त एस.आई.की अलग पहल जारी है। गुरूवार को हाई स्कूल और मिडल स्कूल फूप में 150 बच्चों में पढ़ाई लिखाई की वस्तु सामग्री सोनी लाल माथुर थाना फूप द्वारा वितरण किया गया। माथुर जी का कहना है कि हमारी यह पहल जारी रहेगी।
इतना ही नही माथुर जी ने बच्चों को क्लास में जाकर पढ़ाया भी। बच्चियों से कहा कि कभी भी किसी से नही डरना चाहिए, हमेशा डट कर मुकाबला करना चाहिए। इतना ही नहीं स्कूल की बच्चियों को अपना नंबर देकर कहा जब भी कोई परेशानी हो तत्काल करे संपर्क करें।
