बस की चपेट में आने से महिला की मौत | New India Times

अरशद आब्दी / मोहम्मद अली, झांसी ( यूपी ), NIT; ​बस की चपेट में आने से महिला की मौत | New India Timesझांसी जिला के गुरसराय इलाके में बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। ​
बस की चपेट में आने से महिला की मौत | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक़ आज सुबह लगभग 7:45 बजे एरच चुंगी गुरसराय पर श्रीमती गुड्डी अपनी नाती  को स्कूल से छोड़ कर वापस अपने निवास पर आ रही थी कि अचानक तेज रफ्तार बस ने महिला को कुचल दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बस नंबर यूपी 93, टी 1000 को अपनी कब्जे में ले लिया है जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। बस परिहार की बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक गुड्डी देवी का पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना को लेकर गुरसराय वासीयों ने पुलिस से बस चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version