महिला व बाल सुरक्षा व जागरूकता हेतु शक्ती समिति की बैठक संपन्न | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

महिला व बाल सुरक्षा व जागरूकता हेतु शक्ती समिति की बैठक संपन्न | New India Times

महिला व बाल सुरक्षा व जागरूकता हेतु भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा विभिन्न अभियान व जन संवाद एवं बैठक आयोजित कर महिला शक्ती समूह का गठन व उन्हें सक्रीय किया जा रहा है।

महिला व बाल सुरक्षा व जागरूकता हेतु शक्ती समिति की बैठक संपन्न | New India Times

इसी क्रम में थाना कोलार परिसर में महिला प्रधान आरक्षक चमेली पवार, महिला आरक्षक नेहा चौहान, महिला आरक्षक सुधा शर्मा द्वारा महिला शक्ति समिति की मीटिंग ली गई, जिसमें न्यू अंबेडकर नगर, दाम खेड़ा ए सेक्टर की 20 से 25 महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्हें थाना कोलार के शक्ति समिति में जोड़कर लगातार सक्रिय रहने, पुलिस के सहयोग से आसपास के क्षेत्रों की कानून व्यवस्था महिलाओं के साथ हो रहे अपराध अपराध की जानकारी एवं बच्चों के साथ घटित हो रहे अपराधों की जानकारी दी गई एवं उनकी समस्याओं को सुनकर समस्याओं का निराकरण किया गया।

महिला व बाल सुरक्षा व जागरूकता हेतु शक्ती समिति की बैठक संपन्न | New India Times

इसी तरह थाना शाहपुरा महिला हेल्प डेस्क स्टॉफ द्वारा शक्ति समिति की मीटिंग ली गई, जिसमें बाबा नगर, मल्टी इंदिरा नगर ,शैतान पाल चौराहा, सब्जी फॉर्म क्षेत्र की 32 महिलाएं उपस्थित रहीं जिन्हें थाना शाहपुरा की शक्ति समिति में जोड़कर लगातार सक्रिय रहकर पुलिस के सहयोग से आसपास के क्षेत्र की कानून व्यवस्था एवं अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस की मदद के लिए कार्य करने के बारे में बताया गया एवं महिलाओं एवं बच्चों के साथ घटित हो रहे अपराध की जानकारी दी गई एवं महिला हेल्पलाइन चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर से अवगत कराया गया एवं उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version