बलिदान पुरवा गांव में गन्ने के खेत से पकड़ा गया तेंदुआ, 10 घंटे चला रेस्क्यू, जाल लगाकर पकड़ा गया तेंदुआ | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बलिदान पुरवा गांव में गन्ने के खेत से पकड़ा गया तेंदुआ, 10 घंटे चला रेस्क्यू, जाल लगाकर पकड़ा गया तेंदुआ | New India Times

बहराइच जिला के तहसील मोतीपुर मिहीपुरवा अंतर्गत थाना सुजौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत चफरिया के बलिदान पुरवा गांव में शनिवार को सुबह 7 बजे ग्रामीणों ने गांव निवासी नबी अहमद पुत्र हबीब अहमद व जलील अजमद के गन्ने के खेत के पास गांव के कच्चे मार्ग पर तेंदुए को बैठा देखा। तेंदुए ने मोटरसाइकिल से जा रहे ग्रामीण रामनाथ पर झपटा लेकिन वह बाल-बाल बच गया।
तेंदुए को गांव में देखकर लोग भाग खड़े हुए। लोगों में हड़कंप मच गया। तेंदुए की सूचना गांव में फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने सूचना रेंज कार्यलय सुजौली पर दी। एसडीओ रमेश चौहान, वन क्षेत्राधिकारी सुजौली मनोज कश्यप, वन क्षेत्राधिकारी कतर्नियाघाट रामकुमार टीम के साथ मौके पर पहुच गए। ग्रामीणों की भीड़ बेकाबू होने पर थाना सुजौली की पुलिस टीम मौके पर तैनात रही। तेंदुए को रेस्क्यू कर पकड़ने के लिए डब्ल्यू टी आई की टीम व वन विभाग के पशु चिकित्सकों तथा डब्ल्यू डब्ल्यू एफ की टीम पहुंची। तेंदुए को पकड़ने के लिए ड्रोन कैमरे का सहारा लिया गया। खाबड़ से गन्ने के खेत को घेर दिया गया। लेकिन रेस्क्यू टीम कई घंटे तक उच्चाधिकारियों के आदेश का इंतजार करती रही। उच्चाधिकारियों का आदेश मिलने पर 4 बजे शाम को तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल का इस्तेमाल किया गया।
इस बीच 10 घंटे चले रेस्क्यू के दौरान तेंदुए को जाल से घेर कर पकड़ लिया गया। तेंदुए को गांव से पिंजरे में बंद कर रेंज कतर्नियाघाट रेंज कार्यालय ले जाया गया। वहीं इस मामले में कुछ भी कहने से मौके पर मौजूद एसडीओ, रेंजर ने साफ इन्कार कर दिया।

इस दौरान डब्ल्यू डब्ल्यू एफ के फील्ड सहायक मंसूर अली, वन दरोगा अनिल, डॉग हैंडलर अन्नू शुक्ला, हीरालाल यादव, वाहन चालक अनूप, डब्ल्यू टी आई टीम से समाज वैज्ञानिक एस शंकर, बायोलॉजिस्ट अली ज़िबरान व शाहबाज खान, इंटर्न एकता शेखावत, संजय सिंह, संतराम, शशिकांत आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version