12 वीं बोर्ड परीक्षा में नगर के ताहा बोहरा एवं प्रेषित भूरिया ने किया नगर का नाम रोशन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

12 वीं बोर्ड परीक्षा में नगर के ताहा बोहरा एवं प्रेषित भूरिया ने किया नगर का नाम रोशन | New India Times

गुरुवार को एम पी बोर्ड के कक्षा 12 वीं के परिणामों में मेघनगर के प्रेषित भूरिया ने जिले की मेरिट सूची में दूसरा स्थान अर्जित कर नगर के साथ परिवार का नाम रोशन किया है। चर्चा करते हुए प्रेषित ने बताया कि इसके पीछे उनके परिवार और शिक्षकों की मेहनत है और वह बड़े होकर डॉक्टर बनना चाहता है।

परिजनों ने प्रेषित को मिठाई खिलाई साथ ही बालक उच्चतर विद्यालय के दिलीप नायक बीईओ जीएस देवहरे और प्राचार्य वर्षा चौरे ने मुह मीठा करवा कर माला पहना कर बधाई दी।

12 वीं बोर्ड परीक्षा में नगर के ताहा बोहरा एवं प्रेषित भूरिया ने किया नगर का नाम रोशन | New India Times

पत्रकारों से चर्चा करते हुए ताहा बोहरा ने कहा परीक्षा के समय उनके साथ एक दुर्घटना घट गई थी उस समय मित्रों और शिक्षकों के साथ परिजनों ने उनकी सहायता की फिर भी बेहतर प्रतिशत बनाने में सफलता हासिल की बड़ा होकर डॉक्टर बनना चाहते हैं। जनता की सेवा करना चाहते है। बीईओ के अनुसार उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघनगर का बारहवीं कक्षा का परिणाम 97 प्रतिशत, 10वीं का 86 प्रतिशत रहा।

मेघनगर के होनहार छात्र कक्षा 12 वी के ताहा अली असगर बोहरा ने 75.75 प्रतिशत अंक लाकर नगर और बोहरा समाज का गर्व की अनुभूति करवाई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version