भाजपा बृहद जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से शुरू होगा विशेष जनसंपर्क अभियान | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

भाजपा बृहद जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से शुरू होगा विशेष जनसंपर्क अभियान | New India Times

भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक भाजपा संगठन द्वारा विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया की 30 मई से चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा वृहद जिला कार्यसमिति की बैठक जेएमडी पैलेस गार्डन त्रिमूर्ति में संपन्न हुई। अतिथियों ने बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ की गई। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज सोमानी, भाजपा जिला प्रभारी एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री श्याम बंसल, सांसद छतर सिंह दरबार, कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगाव, राज्य मंत्री दर्जा राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर, पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल, पूर्व विधायक करण सिंह पंवार, वेलसिंह भूरिया, खेमराज पाटीदार, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोदिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पिछला वर्ग मोर्चा प्रभु राठौर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा, अनंत कुमार अग्रवाल, मोहन भायल, जिला महामंत्री सन्नी रिन, जयराम गावर मंच पर विराजित थे। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी द्वारा स्वागत भाषण देते हुए कहा की आने वाले समय में विधानसभा चुनाव हे और उसके बाद लोकसभा चुनाव हे इन चुनावों में भाजपा को 51 प्रतिशत वोट मिले इस दिशा में हमें मिल कर पार्टी का काम करना है। इसी के साथ आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।
इसके बाद बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला प्रभारी एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री श्याम बंसल ने कहा कि आज विश्व हमारे देश के प्रधानमंत्री की ओर देख रहा है हमारी विचारधारा और संस्कृति को लेकर जो काम हो रहे हैं वह सब हमारी विचारधारा की भाजपा सरकार कर रही हैं चाहे काशी विश्वनाथ का कॉरिडोर हो या उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण हो हमारी सरकार ने किया है। 30 मई को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हे। उन्होंने कहा कि विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार की जन कल्याण योजनाओं को जनता तक पहुंचा कर उन्हें लाभ दिलाएं।

भाजपा बृहद जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से शुरू होगा विशेष जनसंपर्क अभियान | New India Times

बैठक में धार-महू लोकसभा सांसद छतर सिंह दरबार ने कहा की यह बैठक कोई सामान्य बैठक नही है यहां बैठे कार्यकर्ता हमारी पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता हे और ऐसे कार्यकर्ताओ की यह एक प्रमुख बैठक हे मोदी जी की सरकार को 9 वर्ष पूरे हो रहे हैं और यह गर्व का विषय है की हमारी विचारधारा की सरकार आज केंद्र में है आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सुरक्षित हातो में हे कांग्रेस के पास झूठ बोलने के सिवाय कोई नीति नहीं है और झूठ की राजनीति करती है। उन्होंने कहा की आज विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन हो रहा है इसके पीछे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व है। आज दूसरे देशों के मंच पर भारत के प्रधानमंत्री का सम्मान किया जा रहा है। वहा के प्रधानमंत्री प्रोटोकाल तोड़कर मोदी जी की अगवानी में खड़े रहते है। देश के लिए यह बड़े गौरव की बात है।
वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा ने बैठक में मार्गदर्शन देते हुए कहा कि जिले में पिछले विधानसभा चुनाव में हम 2.50 वोटो से पीछे थे पर हम उसके बाद लोकसभा में जीते हैं हम केवल अपने शक्ति केंद्र और बूथ को जिताने की बात करे तो हम विधानसभा भी जीतेंगे और लोकसभा भी जीतेंगे आज ऐसा कोई मतदाता नही है जिसे केंद्र की योजना या राज्य सरकार की किसी योजना का लाभार्थी नही हो बस उसे याद दिलाने की आवश्यकता है की वह जिस योजना का लाभ ले रहा है वह माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की या राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार की योजना है जिसका वह लाभ ले रहा है जब उसको बताए तो वह भाजपा को ही वोट देगा झूठे वादे करने वाली कांग्रेस को नही देगा । और केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश का आम नागरिक लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा की 15 माह की कांग्रेस सरकार का नेतृत्व कर चुके कमलनाथ ने अपने चुनावी घोषणापत्र का एक भी वादा जनता के साथ पूरा नहीं किया। उसके बाद बने हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की महिलाओं के लिए उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्तिकरण की मजबूती के लिए लाडली बहना योजना को प्रारंभ किया है। हमारी सरकार महिला, किसान, युवा, एवं आम जन हितेषी सरकार है जो सब के विकास के लिए सोचती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आव्हान किया के मिशन 2023 विधानसभा चुनाव का समय मोड़ पर खड़ा है हम सब कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए अपने बूथ को मजबूती देते हुए भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने के लिए जनता के बीच पहुंचकर उनसे संवाद स्थापित करें और केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचा कर अपनी ताकत को मजबूती देते हुए भाजपा को मजबूत करें। और कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ जनता के सामने उजागर करें।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडेय, विकास मेहरवाल, जिला कोषाध्यक्ष विजय सिंह रघुवंशी, विधानसभा संयोजक मोहन सिंह चौहान, राजेंद्र गर्ग, राजू श्रीमाली, चंचल पाटीदार, नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठोड़, नितेश अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सूर्या, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनमचंद फकीरा, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह मरती बैठक का संचालन विशेष जनसंपर्क अभियान जिला सह संयोजक और पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निलेश भारती ने किया और आभार जिला महामंत्री जयराम गावर ने माना।
उक्त जानकारी भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी ने दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version