मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव जनपद पंचायत में आने वाली ग्राम पंचायत डूंगरिया नंबर 4 बस स्टॉप आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मोरिया सोसाइटी के पीछे रहने वाली स्थाई निवासी देवकी बाई ने जानकारी देते हुए बताया कि कई वर्षों से मैं पीएम आवास योजना का इंतजार कर रही हूं पर आज तक मुझे पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। पंचायत में जाकर पता किया तो पता चला कि मेरा नाम लिस्ट में आ गया है पर अभी तक मेरे खाते में पीएम आवास योजना का पैसा मेरे खाते पर नहीं आया है, मैं टूटे-फूटे मकान में बरसों से रह रही हूं और मुझे पीएम आवास योजना जमीन पर हवा हवाई नजर आ रही है। कई बरसों से इंतजार कर रही हूं पर मुझे लाभ नहीं मिल पा रहा है जिसकी शिकायत कई बार पंचायत को दे दी हूं। शासन प्रशासन से मांग है कि मुझे पीएम आवास का लाभ दिया जाए।
