पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा एकात्मता पर्व व् आजादी के अमृतकाल के निमित्त गांव-गांव नवांकुर समितियों के माध्यम से योग शिविर का आयोजन हो रहा है जो हार्टफुलनेस संस्था हैदराबाद के सहयोग से सम्पन्न हो रहे हैं। आज के भाग दौड़ भरे जीवन में प्रत्येक व्यक्ति कहीं न कहीं किसी रोग से ग्रसित है तो कोई मानसिक तनाव में है तो कोई शारीरिक पीड़ा से, इन समस्या से निपटने के लिए हमें योग, ध्यान की ओर जाना होगा।
इस विषय को लेकर धार जिले के तिरला ब्लॉक के सेक्टर 02 की नवांकुर संस्था परम वैभव व् heartfullness के द्वारा गांव सलकनपुर, दिलवारा, पाडल्या, दोलतपुरा, आम्बापुरा में शिविर सम्पन्न हुए। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित संस्था परम वैभव से विकास जाट, राकेश मीणा, जनअभियान परिषद के ब्लॉक समन्यवयक रजनी जी यादव, मेंटर सचिन प्रजापत, हार्टफुलनेस संस्था से महेंद्र जी चौधरी, कर्नल अमरसिंग जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
