यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर नगर परिषद उपसभापति माया शर्मा और नेता प्रतिपक्ष कुक्कू शर्मा सहित नगर परिषद के पक्ष और विपक्ष दोनों के लगभग 40 से अधिक पार्षदों द्वारा आज नगर परिषद कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया साथ ही उपसभापति माया शर्मा नेता प्रतिपक्ष कुक्कू शर्मा उपनेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र घुरेया पार्षद आशा धीरू जाट पार्षद भारती विवेक शर्मा क्रमिक अनशन पर बैठे अनशन पर बैठे पार्षदों ने सभापति मुर्दाबाद, आयुक्त मुर्दाबाद के नारे भी लगाए नगर परिषद उप सभापति माया शर्मा ने सभापति पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार लिखित में शिकायत दिए जाने के बावजूद वार्ड में कोई काम नहीं हुआ है। और सभापति फोन भी नहीं उठाते हैं वहीं नेता प्रतिपक्ष कुक्कू शर्मा ने आयुक्त पर हठधर्मिता करने और पार्षदों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए चहेते पार्षदों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया नेता प्रतिपक्ष कुक्कू शर्मा ने सभापति पर सदन की गरिमा भंग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 30 महीने में आम सभा की मात्र दो ही मीटिंग कराई गई है जबकि नियमानुसार कम से कम 15 होनी चाहिए थी। अनशन पर बैठे नेता प्रतिपक्ष कुक्कू शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन 5 पार्षद अनशन पर बैठेंगे और यह क्रमिक अनशन मांगे पूरी ना होने तक जारी रहेगा।
