सट्टा खिलाने वाले दो सटोरियों को भोपाल क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप), NIT:

सट्टा खिलाने वाले दो सटोरियों को भोपाल क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार | New India Times

भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो ऐसे सटोरियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो अवैध रूप से आईपीएल क्रिकेट मैचों की सट्टे की आईडी बनाकर सट्टा लगा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार भोपाल क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि म.न.बी-538 विवेकानंद कालोनी हाउसिंग बोर्ड करोंद निशातपुरा भोपाल के पास कुछ लोग आईपीएल पर हार जीत का दांव लगाकर आनलाइन क्रिकेट का सट्टा लिख रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच कर देखा कि मकान के अंदर कुछ लोग पैसों का दांव लगाकर क्रिकेट का आइपीएल सट्टा लिख रहे हैं जिन्हें घेराबंदी करके पकड़ कर जब उनसे सट्टा लिखने के संबध में लायसेंस एवं वैध कागजात मांगे तो उनके पास नहीं था। जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 06 मोबाईल फोन, एक एलईडी टीवी, एक लैपटाप, एक सेटअप बाक्स एवं चार्जर जिसकी कुल किमत 3 लाख बरामद हुआ।

सट्टा खिलाने वाले दो सटोरियों को भोपाल क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार | New India Times

पकड़े गए आरोपयों ने पूछ ताछ के दौरान अपना नाम व निवासी:- प्रवेश असाटी पिता विजय कुमार उम्र-31 साल नि. मकान न. बी/538 विवेकानंद कालोनी हॉउसिंग बोर्ड करौंद निशातपुरा, भोपाल।
नीलेश नाथ पिता राम सहाय उम्र-29 साल नि. ग्राम काकन खेडी थाना धूमा जिला सिवनी हाल चौहान का मकान नीलबड चौराहा रातीबड भोपाल बताया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अनूप उईके, उनि प्रमोद शर्मा, सउऩि साबिर खान, सउऩि गजेद्र सिंह, प्र.आर.धीरज पांडे आर.शादाब , आर. लक्ष्मण सिंह, आर. मो.जावेद, म.आर. मनीषा राठौर म.आर. पूजा अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version