ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत धौलपुर जिला में चलाए गए अभियान में पुलिस ने 249 आरोपियों को किया गिरफ़्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत धौलपुर जिला में चलाए गए अभियान में पुलिस ने 249 आरोपियों को किया गिरफ़्तार | New India Times

ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत जिले में सम्पत्ति संबंधी मामलों, चोरी, लूट, नकबजनी, डकैती एवं वाहन चोरी में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाया गया विशेष अभियान में पूरे जिले में विभिन्न टीमों ने अलग अलग स्थानों पर दबिशें देकर कुल 249 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर श्री गौरव श्रीवास्तव आई.पी.एस. के सुपरवीजन एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार आई.पी.एस. के नेतृत्व में जिले में ऑपरेशन सुदर्शन के अन्तर्गत धौलपुर पुलिस सम्पत्ति संबंधी मामलों चोरी लूट नकबजनी डकैती एवं वाहन चोरी में वांछित अपराधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए जिले में अलग अलग स्थानों पर पुलिस टीमो ने दबिश दी है। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि आज की कार्रवाई के दौरान जिले भर में विभिन्न टीमों ने दबिशें देकर चोरी, लूट, नकबजनी डकैती एवं वाहन चोरी के मामलों में वांछित चल रहे 249 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसके साथ ही इनके विरुद्ध 7 आर्म्स एक्ट 14 जुआ एवं सट्टा अधिनियम 10 अवैध शराब 1 अवैध खनन के मुकदमे दर्ज हुए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि वांछित अपराधियों एवं अवैध कार्यों में लिप्त व्यक्तियों की धडपकड का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version