किसान सहकारी चीनी मिल ने भूगर्भ जलस्रोत को किया प्रदूषित, सम्पूर्णा नगर के निवासी आ रहे हैं बीमारियों की चपेट में | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

किसान सहकारी चीनी मिल ने भूगर्भ जलस्रोत को किया प्रदूषित, सम्पूर्णा नगर के निवासी आ रहे हैं बीमारियों की चपेट में | New India Times

कबीर गंज रोड सम्पूर्णा नगर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के निवासियों का आरोप है कि किसान सहकारी चीनी मिल सम्पूर्णा नगर ने भूगर्भ जलस्रोत को प्रदूषित कर यहाँ के निवासियों को बीमार बनाकर मार देना चाहती है साथ ही चीनी मिल की राख व चीनी मिल से निकलने वाले दुर्गन्ध युक्त कचरे को कबीर गंज रोड स्थित मकानों व दुकानों के पिछे ही फेंक दिया गया जिससे यहां हमेशा दुर्गन्ध व मक्खियों ने जीना दुश्वार कर दिया है तथा वह काली राख सुखने के पश्चात उड़कर यहाँ के निवासियों के सांसो के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर बच्चों,बुजुर्गों महिलाओं को सांस का मरीज बना रही हैं और शायद भविष्य में कैंसर तक का खतरा हो सकता है।यहाँ के निवासी अपना व अपने परिवार अपने मवेशियों का जीवन बचाने हेतु सड़क पर उतरे उससे पूर्व लखीमपुर खीरी के सम्मानित उच्चाधिकारियों सांसद,विधायक, मुख्यमंत्री से हाथ जोड़कर निवेदन किया है कि कृपया लखीमपुर खीरी के तहसील पलिया के सिंगाही खुर्द सम्पूर्णा नगर स्थित कबीर गंज रोड के निवासियों का जीवन बचाने का कष्ट करें।कस्बे के समाज सेवी मित्रों द्वारा दिनांक 15 मई 2023 दिन सोमवार को प्रातः 7 बजे से कबीर गंज रोड सम्पूर्णा नगर के उन सभी घरों से मुलाकात कर किसान सहकारी चीनी मिल द्वारा जलस्रोत को प्रदुषित करने के कारण हैंडपंपो से आ रहे बदबूदार व गन्दे पानी का निरक्षण करने का कार्यक्रम रखा गया है जिससे कस्बे वासियों को इस विकट परिस्थितियों से बचाया जा सके और आगे की रणनीति बनाई जा सके।इस जनहित अभियान में शामिल होने के लिए कस्बे के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं,व्यापार मंडलो के सम्मानित पदाधिकारियों,सम्मानित समाजसेवी मित्रों, मीडिया के मित्रों को आमंत्रित करता हूँ और उन सबसे इस विकट परिस्थिति से निपटने हेतु सहयोग व दिशा निर्देश व वैचारिक सहयोग की मांग करते हैं आशा है आप सबका सहयोग व दिशा निर्देश प्राप्त होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version