मदरसा हज़रत आएशा सिद्दीक़ा आज़ाद नगर बुरहानपुर का दूसरा वार्षिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ संपन्न | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मदरसा हज़रत आएशा सिद्दीक़ा आज़ाद नगर बुरहानपुर का दूसरा वार्षिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ संपन्न | New India Times

दीनी मकतब हज़रत आएशा सिद्दीक़ा रज़ी अल्लाहु तआला अन्हू,आज़ाद नगर, मस्जिद आऐशा ए आर जे हॉल में मस्जिद कमेटी के जेरे ऐहतेमाम दूसरा सालाना जलसा वा तकसीम ए ईनामात का प्रोग्राम शुक्रवार 12 मई 2023 को हज़रत मौलाना मोहम्मद जावेद क़ासमी की सदारत में मुनअकिद किया गया। प्रोग्राम में खुसूसी तौर पर मस्जिद कमेटी हज़रत आऐशा सिद्दीक़ा आज़ाद नगर बुरहानपुर के सदर हाजी अब्दुल गफ्फार बख्श, सेक्रेटरी प्रोफ़ेसर डॉ मुमताज अरशद और हाजी असगर अहमद साहब शरीक हुए। प्रोग्राम में बेश्तर तुलबआ(अधिकतर छात्रों) ने अपने प्यारे अंदाज़ में दीनी तालीम को पेश किया। जिस के बाद तकसीम ए ईनामात की तकरीब हुई। मुकर्रिर ए खुसूसी (विशेष वक्ता) के तौर पर हज़रत मौलाना नईम फैज़ी मज़ाहिरी (उस्ताजे ए हदीस जामिया आएशा सिद्दीक़ा पाला बाज़ार बुरहानपुर) ने अपने मखसूस अंदाज़ में “नई नस्लों की ईमान की हिफाज़त और आज के इस पुर फितन दौर में दीनी तालीम की अहमियत” के उनवान पर और पूरमगज़ बयान दिया जिसमें कसीर तादाद में अवामुन्नास ने शिरकत करके लुत्फ अंदोज़ हुए। प्रोग्राम में छात्रों (तुलबा) को पहला,दूसरा,तीसरा इनाम से नवाज़ने के साथ हर तालिबे इल्म(छात्र) को हौसला अफ़ज़ाई हेतु इनाम से नवाज़ा गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version