बच्चों को लेकर जा रही तेज़ रफ्तार वैन पलटी, कई छात्र घायल | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

बच्चों को लेकर जा रही तेज़ रफ्तार वैन पलटी, कई छात्र घायल | New India Times

शहर के समीपवर्ती बहराइच रोड पर बच्चों को लेकर जा रही तेज रफ्तार वैन पलट गई जिसमें कई स्कूल के छात्र घायल हो गए। वहीं घटना के बाद चीख पुकार मच गई और आनन फानन में घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनका उपचार किया गया। बहराइच रोड पर आरटीओ आफिस के पास अचानक वैन के सामने सांड आ जाने से स्कूली बच्चों से भरी तेज रफ्तार वैन हाईवे पर पलट गई। स्कूली वैन नगर के ज्ञानदायनी विद्यालय राजापुर की थी। घायल बच्चों को मोतीपुर स्थित ओयल जिला अस्पताल में बच्चों को भर्ती कराया गया वहीं घटना में 14 बच्चों को चोटें लगी हुई है और 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।पीलीभीत बस्ती रोड के अति व्यस्ततम हाइवे पर वैन पलटने से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। आरटीओ ऑफिस के ठीक बगल से धड़ल्ले से गुजरते है ओवरलोड वाहन स्कूली वैन में 16 बच्चे 1 ड्राइवर 1 स्टाफ मिलाकर कुल 18 सवारी भरी हुई थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version