अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

इटवा नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने आनन्द नगर में नुक्कड सभा का आयोजन कर अपने प्रत्याशी के पक्ष में जनता से समर्थन मांगा।
रविवार को कांग्रेस पार्टी के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ नादिर सलाम के पक्ष में पार्टी ने एक नुक्कड सभा का आयोजन किया। जिसमें पूर्व सांसद मु. मुकीम सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी की नीतियों, प्रत्याशी के जनसेवा के उद्देश्यों को बताया और अपने प्रत्याशी के पक्ष में जनता से जनसमर्थन मांगा।
