मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दहेज प्रथा को बढ़ावा देकर परिजनों द्वारा एकलौती लड़की को दहेज में हर चीज डबल दिया गया। फ्रिज वाशिंग मशीन पलंग बिस्तर सहित अन्य चीजें परिजनों द्वारा डबल दी गई एक एलईडी भी दी गई जिसमें एक और एलईडी नहीं मिलने पर किसी के उकसाने पर पति-पत्नी का विवाद हो गया जिसमें परिवार परामर्श केंद्र मामला पहुंचा तो परिवार परामर्श केंद्र ने मामले पर समझौता कराया। परिवार परामर्श केंद्र में 13 प्रकरण दर्ज किए गए जिसमें से 2 मामलों पर समझौता व अन्य मामलों पर आने वाले सप्ताह का समय दिया गया, 3 मामलों को न्यायालय की सलाह दी गई। दहेज प्रथा को परिजनों द्वारा बढ़ावा दिया गया परिणाम यह निकला कि पति-पत्नी का विवाद हुआ। उक्त बैठक में एसडीओपी केके अवस्थी के मार्गदर्शन में अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा आहुति शर्मा रश्मि राय द्वारा मामलों के निपटारे किए गए।
