मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तामिया ब्लॉक के चावलपानी में 1 मई को स्वास्थ विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। तेज अंधी तूफान एवं बारिश के चलते प्राथमिक स्वास्थ केंद्र चावलपानी में महिला अल सुबह प्रसव पीड़ा से तड़पते रही और अस्पताल परिसर में ताला लगा रहा दर्द से तड़पती महिला ने अस्पताल परिसर के बाहर बच्चे को जन्म दिया।
वहीं पीड़ित ने इस मामले में अस्पताल में कोई भी मदद व कर्मचारी नहीं मिलने की बात कही। इस मामले को एनआईटी ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके बाद इस मामले में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तामिया तहसीलदार प्रवीण बंसोड़ कल मामले की जाँच करने महिला के घर एवं अस्पताल परिसर पहुंचे और जांच करने के बाद उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया।
