मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल ने की बुरहानपुर पश्चिम एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल ने की बुरहानपुर पश्चिम एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति | New India Times

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी श्री राजीव सिंह ने बुरहानपुर में पूर्व एवं पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति का पत्र जारी किया है। जारी पत्र क्रमांक 1437/23 दिनांक 01/05/2023 के अनुसार संजय पिता प्रेम नारायण चौकसे को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पश्चिम ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया है, वहीं पत्र क्रमांक 1438/23 दिनांक 01/05/2023 से अब्दुल्ला अंसारी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल ने की बुरहानपुर पश्चिम एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति | New India Times

जारी पत्र में उल्लेख किया है कि आप आदरणीय सोनिया जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी की भावना अनुसार ब्लॉक स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे। ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष श्री रिंकू टांक की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह बताया गया है कि यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ के निर्देशानुसार एवं बुरहानपुर जिलाध्यक्ष रिंकू टाक की अनुशंसा पर की गई है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल ने की बुरहानपुर पश्चिम एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति | New India Times

उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बधाई देते हुए ब्लॉक अध्यक्ष द्वय से कांग्रेस की रीति नीति से कार्य करते हुए जनहित के कार्यो को उठा कर जनता से सीधा संवाद स्थापित कर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का आग्रह किया है। दोनों नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष रिंकु टांक, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हमीद क़ाज़ी, पूर्व विधायक रविन्द्र महाजन, श्रीमती हर्षराज देवडा, श्रीमती किशोरी देवी ठाकुर शिव कुमार सिंह ,उपेन्द्रसिंह कीर टोनी भैया, डॉक्टर फिरोज़ा अली,कृष्ण कुमार सुखवानी, एडवोकेट राजेश कोरावाला, जयंतिलाल सौमय्या , ओम जी पारीक, रामभाऊ लांडे, प्रवीण टेभूरने, बांडू देशमुख, के.डी.बॉस, प्रदीप राजे,राकेश खत्री, विनोद मोरे, मुज्जू मीर,आरिफ खान, प्रमोद जैन, संतोष देवताले, श्रीमती योजना देवडा, सतीश अग्रवाल, शिवचरण शर्मा, अशफाक खान, सुखलाल महाजन, डॉ एस.एम. तारिक, सलीम भाई कॉटनवाला, शाहीद अंसारी अफजल अहमद, रियाज उल हक अंसारी, दिगंबर महाजन, सिद्धांत व्यास, मोहमद सईद अंसारी, अभय चौधरी, सत्यनारायण वाद्य,श्रीमती तसनीम मोहम्मद मर्चेंट, महिपाल सिहं ठाकुर, हुजैफा मुलायमवाला, एडवोकेट फ़रीद शाह, आरीफ शेख गुलाम, हमीद खॉन, विनय शाह, शेख रूस्तम, एडवोकेट निखिल खंडेलवाल, अरूण जोशी महाराज, दिनेश शंखपाल,चेतन्य मुंशी, मनोज सोनी, श्रीमती सरिता राजेश भगत, आरती लांडे, जमील चौहान, क़ाईद इस्माइल भाई सुरूरी, ठा. आदित्यविर, शेख हुसेन उल्ला, अफजल अहमद, शेख भोलू, मोहम्मद मोइन उर्फ़ हाजी मतीन अजमल, इमरान खान आशिष भगत, नूर काज़ी, शेख इम्तियाज खाँन, अमजद खॉन, प्रमोद जैन, मनोज दुबे शहज़ाद नूर, वसीम कुरैशी, मयूर सांखला ने बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version