कौशल मिश्रा और विनीत मिश्रा ने भाजपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा के साथ किया जनसंपर्क | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

कौशल मिश्रा और विनीत मिश्रा ने भाजपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा के साथ किया जनसंपर्क | New India Times

नगर निगम के चुनाव में बीजेपी ने अर्चना वर्मा को मेयर पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। अर्चना वर्मा को जिताने के लिए जिले भर के भाजपाइयों ने कमर कस ली है। इसी के चलते पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के बेहद करीबी कौशल मिश्रा और विनीत मिश्रा ने सुबह-सुबह दर्जनों मोहल्लों में अर्चना वर्मा के साथ में डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क किया। कौशल और विनीत ने मेयर प्रत्याशी अर्चना वर्मा के साथ में नगर निगम के मोहल्ला दुर्गा एनक्लेव और भारद्वाज कॉलोनी में डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क कर नगर निगम महापौर चुनाव में जनता से अर्चना वर्मा को समर्थन देने की बात कही। इस दौरान प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह भन्नू, लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद के मीडिया प्रभारी विनीत मिश्र , क्षमा वर्मा, अमित वाजपेयी एडवोकेट, प्रमोद मिश्र , ऋषि वर्मा, भाजपा कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version