अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में गर्मी के चलते कलेक्टर आशीष सिंह ने स्कूलों के समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार अब सुबह 7 से दोपहर 12.30 बजे तक ही स्कूल संचालित होंगे।
यह आदेश सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूलों में लागू होंगे। जानकारी के अनुसार, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, माध्यमिक शिक्षा मंडल, सीबीएसई, आईसीएसई से संबंध शालाओं पर आदेश तत्काल प्रभावित से लागू होगा। यानी, शनिवार से ही स्कूलों की टाइमिंग बदली हुई रहेगी। आदेश में कहा गया है कि गर्मी का असर बढ़ रहा है। दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद स्कूल में अध्यापन कार्य होने से बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए अब स्कूलों की टाइमिंग सुबह 7 से दोपहर 12.30 बजे तक रखा जाना तय किया गया है। परीक्षाएं एवं मूल्यांकन का कार्य निर्धारित समय के अनुसार यथावत रहेगा।
हालांकि, 1 मई से स्कूली बच्चों का ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो जाएगा, जो 15 जून तक चलेगा।
