कोपर्डी केस के आरोपियों को सख्त सजा की मांग को लेकर मराठा क्रांति मूक मोर्चा ने निकाली बाइक रैली | New India Times

अब्दूल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT; ​कोपर्डी केस के आरोपियों को सख्त सजा की मांग को लेकर मराठा क्रांति मूक मोर्चा ने निकाली बाइक रैली | New India Timesमराठा क्रांति मूक मोर्चा के सदस्यों ने कोपर्डी बलात्कार मामले में आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग को लेकर रविवार को सुबह नगांव बारी देवपुर से मोटरसाइकिल रैली निकाली। रैली में महिलाएं सबसे आगे थीं। बाइक रैली नगांव बारी से साक्री रोड स्थित शिव तीर्थ तक निकाली गई।​कोपर्डी केस के आरोपियों को सख्त सजा की मांग को लेकर मराठा क्रांति मूक मोर्चा ने निकाली बाइक रैली | New India Timesप्रदर्शनकारियों की मांग है कि कोपर्डी बलात्कार के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए और मराठा समाज को आरक्षण दिया जाए। अपनी इन मांगों को लेकर मराठा समाज बीते कई महीनों से प्रदर्शन कर रहा है। धुलिया में मराठा समाज मोटरसाइकिलों पर सवार होकर साक्री रोड स्थित छत्रपति शिवाजी प्रतिमा पहुंचा। बाइक पर केसरिया के साथ भगवा झंडा लगा कर सैकड़ों की तादाद में महिलाएं तथा युवाओं ने रैली में हिस्सा लिया । सकल मराठा समाज आयोजकों का दावा है कि रैली में 1,000 बाइक सवार शामिल थे।​कोपर्डी केस के आरोपियों को सख्त सजा की मांग को लेकर मराठा क्रांति मूक मोर्चा ने निकाली बाइक रैली | New India Timesज्ञात हो कि कोपर्डी में एक नाबालिग मराठा लड़की की बलात्कार के बाद जघन्य हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दोषियों को फांसी की सजा की मांग से पूरा समाज एकजुट होता नजर आ रहा है। कोपर्डी के अलावा मराठा, अपने समाज के लिए आरक्षण, एट्रॉसिटी कानून की कथित खामियां दूर करने के साथ किसानों के हित में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने की बात भी मांग रहे हैं । इस दौरान सकल मराठा समाज से मुंबई मोर्चों में लाखों की संख्या में उपस्थित होने का आव्हान किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version