सायबर सेल ने दो माह में खोजे 23 लाख 18 हजार रूपये कीमत के 101 मोबाइल | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सायबर सेल ने दो माह में खोजे 23 लाख 18 हजार रूपये कीमत के 101 मोबाइल | New India Times

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल, भापुसे को प्रतिदिन मोबाइल गुम होने संबधी आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डौतिया को उक्त मोबाइलों को सायबर सेल ग्वालियर की टीम से ट्रेस कराकर उनकी शीघ्र बरामदगी कराने हेतु निर्देशित किया गया।

सायबर सेल ने दो माह में खोजे 23 लाख 18 हजार रूपये कीमत के 101 मोबाइल | New India Times

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर/डीएसपी अपराध श्री षियाज के.एम.,भापुसे, सीएसपी ग्वालियर/डीएसपी द्वितिय अपराध श्री संदीप मालवीय* के मार्गदर्शन में कार्य करते हुये थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 श्री अमर सिंह सिकरवार एवं प्रभारी सायबर सेल उपनिरीक्षक श्रीमती रजनी सिंह रघुवंशी द्वारा मोबाइल गुम होने संबधी प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु सायबर सेल की टीम को लगाया गया। सायबर सेल टीम द्वारा उक्त आवेदनों पर सत्त कार्यवाही करते हुये विभिन्न कम्पनियों के 101 मोबाइलोें को ट्रेस कर बरामद किया गया। सायबर सेल की टीम ने माह मार्च-अप्रेल 2023 में लगभग 23 लाख 18 हजार रूपये कीमत के 101 मोबाइल बरामद किये जो कि एप्पल, ओपो, वनप्लस, सेमसंग, वीवो, टेक्नो, रेडमी, रीयलमी, एमआई आदि कंपनियों के है। उक्त मोबाइलों को ग्वालियर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों व सायबर सेल की टीम द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में आयोजित प्रेस-कॉफ्रेंस मेें मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया। बरामद किये गये उक्त मोबाइल बाल विकास अधिकारी, टीचर, दुकानदार, वकील, ट्रैक्टर ड्राइवर , ऑटो चालक, सेन्ट्रल जेल के कर्मचारी, स्टूडेंट, इंजीनियर, पुलिस जवान, मजदूर, चौकीदार, गृहणी, रिटायर्ड कर्मचारी/अधिकारी, प्राईवेट जॉब, बुर्जुग, मूर्तिकार व किसान आदि के थे। जिन्हे पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हे प्रदान किया गया। उक्त सभी मोबाइलों ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना, शिवपुरी, दतिया, झाँसी, अलीगढ़, एटा, दिल्ली, बिहार, राजस्थान आदि स्थानों से ट्रेस किया जाकर बरामद किये गये थे। मोबाइल वापस मिलने पर सभी मोबाइल धारकों के चेहरे पर पुनः मुस्कान लौट आई। गुम हुए मोबाइल वापस प्राप्त करने पर (ऑटो चालक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों से कहा कि बताया कि सवारी लाने ले जाने के दौरान मोबाइल गुम हो गया था, एक आवेदक ने बताया जबलपुर से मूर्ति बेचने के लिए ग्वालियर व्यापार मेला आया था वहां मोबाइल गुम हो गया था, दो आवेदको ने बताया कि उसने किश्तो पर यह मोबाइल खरीदा था और किश्ते पूरी होने से पूर्व ही उनका मोबाइल कहीं गुम हो गया था। लैब टैक्नीशियन (जांच के सैंपल कलेक्ट करने वाले) ने एसपी ग्वालियर को बताया कि पाई-पाई जोड़ कर उन्होंने मोबाइल खरीदा था जो कि लेवो से जांच के सैंपल लेते वक्त गुम हो गया था आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से हम दूसरा मोबाइल भी खरीद नही पाया, सभी मोबाइल मालिकों द्वारा मोबाइलों के वापस मिलने पर पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

सायबर सेल ने दो माह में खोजे 23 लाख 18 हजार रूपये कीमत के 101 मोबाइल | New India Times

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सायबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुरष्कृत करने की घोषणा की है।

उक्त मोबाइलों को खोजने में श्रीमती रजनी सिंह रघुवंशी, प्र०आर० के0पी0 सिंह यादव, प्र0आर0 संजय सिंह जादौन, आरक्षक जैनेन्द्र गुर्जर, आरक्षक कपिल पाठक, आरक्षक सोनू प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version