मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना तिलहर क्षेत्र के अंतर्गत पुल की रेलिंग को तोड़कर नीचे गिरी ट्रैक्टर ट्राली में सवार लग भाग 45 लोगों में से 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 लोगों के घायल होने की सूचना है।
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह, एस आनंद पुलिस अधीक्षक, संजीव कुमार बाजपाई एसपी ग्रामीण, सुधीर जायसवाल एसपी सिटी, बीएस वीर सिंह सीओ सिटी, थाना चौक कोतवाली, थाना सदर बाजार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर लगा रहा। भाजपा नेता विधायक, सांसद व सपा नेता जिला अस्पताल पहुंचे।
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि मृतकों के परिजनों को सरकार की ओर से 2-2 लाख और घायलों को 50 हज़ार रूपये दिये जायेंगे।
