बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेड़कर सामाजिक समरसता और समानता के प्रतीक थे: मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र.<br>गृह मंत्री ने बाबा साहब की 132वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें किया नमन | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेड़कर सामाजिक समरसता और समानता के प्रतीक थे: मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र.<br>गृह मंत्री ने बाबा साहब की 132वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें किया नमन | New India Times

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान शुक्रवार को दतिया के बड़ौनी नगर में पहुंचकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेड़कर की 132वीं जयंती के आयोजित समारोह में शिरकत की।
गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नम्न किया। गृह मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेड़कर सामाजिक समरस्ता और समानता के प्रतीक में उन्होंने देश को एक मजबूत संविधान दिया है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेड़कर अपने समय के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे लोगों में से एक थे। उनके पास 32 डिग्रियां थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन पिछड़े वर्गो के उत्थान में लगा दिया, वह दलितों, शोषित और पिछड़ों की आवाज बन गए। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से उनके आदर्शो का अनुसरण करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान गृह मत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने समारोह में उपस्थित जन सामान्य को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने गरीब, पिछड़े वर्ग के लोगों को हर संभव सरकर द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को मिले। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इसके लिए समाज के अंतिम छोर के व्यक्तियों का स्तर ऊपर उठाने का सपना लेकर ही अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया है।
उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना के तह्त 23 वर्ष से 60 वर्ष की महिलायें पात्र होगी। उन्होने कहा कि यह मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओें को आर्थिक रूप से सशक्न बनाना है।
इसीक्रम में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र द्वारा किला चौक पहुंचकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेड़कर की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसीक्रम में अम्बेड़कर पार्क से किला चौक तक रैली में भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में आयोजक सामाजिक समरसता मंच दतिया द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वश्री प्रेमनारायण मौर्य, राजेन्द्र अहिरवार, कमलेश अहिरवार, प्रकाश अहिरवार, शालिकराम अहिरवार, बनमाली अहिरवार, हरचरण लाल गौतम, पवन अहिरवार आदि समस्त जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version