लहू बोल रहा है: देश भर में गाय के नाम हत्या करने वालों के खिलाफ आरिफ मसूद फैंस क्लब द्वारा भोपाल में रक्तदान शिविर का आयोजन  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​लहू बोल रहा है: देश भर में गाय के नाम हत्या करने वालों के खिलाफ आरिफ मसूद फैंस क्लब द्वारा भोपाल में रक्तदान शिविर का आयोजन  | New India Timesमध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता आरिफ मसूद ने सुबह 11:00 बजे से सायं 04 बजे तक ओल्ड आई पी सी बिल्डिंग बाबे आली रोड शाहजहाँबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया था। जिसमें बड़ी संख्या में युवा एवं महिलाओं ने रक्तदान किया। ​​
लहू बोल रहा है: देश भर में गाय के नाम हत्या करने वालों के खिलाफ आरिफ मसूद फैंस क्लब द्वारा भोपाल में रक्तदान शिविर का आयोजन  | New India Times“लहू बोल रहा है” कार्यक्रम के तहत यश भारती से सम्मानित मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी के इस अनोखे आंदोलन को आगे बढ़ाते हुये भोपाल में भी इस का आयोजन आरिफ मसूद फैन्स क्लब द्वारा किया गया। आरिफ मसूद ने मीडिया से बात करते हुये कहा कि हिंसक भीड़ के खिलाफ होने वाला यह एक अनोखा गांधीवादी आंदोलन है। हमारी अपील उन नफरत फैलाने वाले चंद लोगों से है कि हमारा खून सड़क पर ना बहायें।

लहू बोल रहा है: देश भर में गाय के नाम हत्या करने वालों के खिलाफ आरिफ मसूद फैंस क्लब द्वारा भोपाल में रक्तदान शिविर का आयोजन  | New India Times​हम अपना खून दान करेंगे ताकि हमारा खून सीमा पर घायल सैनिकों के काम आ सके और देश के दूसरे और तमाम ज़रूरतमंद हिंदू ,मुस्लिम ,सिख ,ईसाई एवं सभी देश वासियों के काम आ सके। गाय के नाम पर हिंसक भीड़ मुस्लिम और दलित भाइयों को निशाना बनाकर हत्याएं कर रही है यह चिंता का विषय है। सरकार को इनके विरुध्द कड़े क़दम उठाना चाहिये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version