निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में पूर्ण करें: कलेक्टर | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में पूर्ण करें: कलेक्टर | New India Times

कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में सायं 4:00 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक ली गई।
बैठक में जिला पंचायत झाबुआ, महिला एवं बाल विकास विभाग झाबुआ, आदिवासी विकास झाबुआ, सर्वशिक्षा अभियान झाबुआ, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा झाबुआ, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग झाबुआ, जल संसाधन विभाग झाबुआ, पी.आई.यू. झाबुआ एवं म.प्र. हाउसिंग बोर्ड अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की जानकारी पॉवर पाईंट प्रजेन्टशन (पीपीटी) के माध्यम से दी गई। जिसमें कलेक्टर सुश्री हुड्डा द्वारा सभी को निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version