राष्ट्रीयता का पुनरोदय सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक सेमिनार होगा 21 अप्रैल को, शिक्षाविदों का होगा समागम | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

राष्ट्रीयता का पुनरोदय सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक सेमिनार होगा 21 अप्रैल को, शिक्षाविदों का होगा समागम | New India Times

छात्राओं की उच्च शिक्षा के लिए विख्यात संस्था अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में अरविंद सोसाइटी एवं कॉलेज के शिक्षा संकाय के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षाविदों का एक सेमिनार आगामी दिनांक 21.042023 को आयोजित होने जा रहा है।
सेमिनार का मुख्य विषय है भारत में राष्ट्रीयता का पुनरोदय सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संदर्भ में
इस सेमिनार में दिल्ली विश्वविद्यालय से पद्मश्री डॉ मीनाक्षी जैन, डॉ सत्यम रवि द्विवेदी, डॉ मनीष , अमेरिका से डॉ शाश्वत मोहन, भारत कोष वेबसाइट के फाउंडर एडीटर आदित्य चौधरी एवं योगाचार्य दिनेश चतुर्वेदी भाग ले रहे हैं। अरविंद सोसाइटी के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अनिल वाजपेयी आध्यात्मिक राष्ट्रवाद पर संबोधित करेंगे।
दिनेश चतुर्वेदी ने कहा कि भारत में राष्ट्रीयता का स्वर्ग युग आरम्भ हो रहा है। यह काल भारतीय चरित्र, भारतीय चिंतन, भारतीय मेघा, भारतीय योग की पुनर्स्थापना का काल है। हम मथुरावासी सौभाग्यशाली हैं कि यह मथुरा नगरी योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली है। गीता के विभिन्न अध्याय में श्रीकृष्ण अष्टांग योग का प्राकाट्य किया है, किसी भी धर्म से जोड़ कर इसे सीमित करना मूर्खता ही है। उन्होंने यह भी कहा कि योग पर आधारित हर कार्यक्रम भगवान श्रीकृष्ण की आराधना के साथ ही आरंभ होना चाहिए क्योंकि वही संपूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करने वाले योग के प्रणेता थे। उन्होने बताया कि पूज्य देवराहा बाबा जी सदैव भगवान् श्रीकृष्ण के नाम जप से अपनी बात शुरू करते थे। संपूर्ण विश्व द्वारा योग विद्या का स्वीकार्य भारत के पुनरोदय का प्रमाण है, भारत विश्व गुरु बनने के लक्ष्य पर बढ़ चला है। डॉ अनिल वाजपेयी ने बताया कि इस राष्ट्रीय सेमीनार में बड़ी संख्या में मथुरा के अनेक विद्वान, विभिन्न कॉलेजों के प्रवक्ता एवं बी.एड. की प्रशिक्षु अध्यापिकाएं उपस्थित रहेंगी।
एचओडी बीएड की आरती पाठक एवं एचआेडी हिस्ट्री की मानवी राठौर के द्वारा सभी का धन्यबाद ज्ञापित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version