मेडिकल कॉलेज प्राचार्य शैलेंद्र कुमार गोयल ने किया निरीक्षण, मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर वार्ड और सेवाओं को किए जाने के दिए निर्देश | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य शैलेंद्र कुमार गोयल ने किया निरीक्षण, मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर वार्ड और सेवाओं को किए जाने के दिए निर्देश | New India Times

एमसीएच विंग ओयल में मेडिकल कॉलेज की तरह सेवाएं जल्द ही जनमानस को मिलने लगेगी। इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इन्हीं व्यवस्थाओं के निरीक्षण को लेकर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. शैलेश कुमार गोयल द्वारा निरीक्षण किया गया और व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ सीएमएस एमसीएच विंग डॉ. एसी श्रीवास्तव, सीएमएस जिला पुरुष चिकित्सालय डॉ. आईके रामचंदानी और डॉ. एसके मिश्रा भी मौजूद रहे।

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य शैलेंद्र कुमार गोयल ने किया निरीक्षण, मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर वार्ड और सेवाओं को किए जाने के दिए निर्देश | New India Times

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राउंड फ्लोर पर संचालित इमरजेंसी, ओपीडी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे रूम और लैब का निरीक्षण किया। उसके बाद द्वितीय तल पर सर्जिकल वार्ड पुरुष और महिला, आर्थो वार्ड, ओटी सामान्य, ओटी नेत्र का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने सभी वार्डों में एक-एक ट्रॉली रखने के निर्देश दिए। इसी के साथ पहली मंजिल पर ही ईसीजी मशीन और डिसीबिलेटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिससे मरीजों को तत्काल उसी फ्लोर पर सेवा मिल सके। इसके बाद दूसरी मंजिल पर कोविड आइसोलेशन वार्ड, एनआईसीयू, जिरियाट्रिक वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने द्वितीय तल पर ईएनटी, आयोर्थमिक वार्ड बनाने के निर्देश दिए। इसमें पुरुष और महिला मरीजों के लिए 10-10 बेड सुरक्षित रहेंगे। इसी के साथ पायलेटियू वार्ड और मेडिसिन वार्ड को बनाने के निर्देश दिए। इसमें कुल 24 बेड की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान उन्होंने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी वर्मा से वर्तमान समय में दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली और उन्हें एमुनाइजेशन शुरू करने को कहा। 15 नंबर कमरे को डेमोंसट्रेशन रूम बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद वे ईएनटी डॉ. रामकिशन से मिले, जहां उन्होंने उनसे वर्तमान समय में दी जा रही सेवाओं की जानकारी की। इसके बाद वे तृतीय तल पर पहुंचे जहां मीटिंग हॉल को लेक्चर थिएटर में बदलने को कहा। वही पंचम तल पर साइकेट्रिक वार्ड और बर्न व कम्युनिकेबल डिजीज के साथ ही आर्थो और सर्जिकल वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version