भोपाल शहर को नशा मुक्त करने के लिए भोपाल पुलिस द्वारा अंकुश नार्को हेल्पलाइन का किया गया शुभारंभ | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल शहर को नशा मुक्त करने के लिए भोपाल पुलिस द्वारा अंकुश नार्को हेल्पलाइन का किया गया शुभारंभ | New India Times

भोपाल शहर को नशा मुक्त करने हेतु प्रतिबद्ध भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अंकुश नार्को हेल्पलाइन का शुभारंभ किया गया है। अंकुश नार्को हेल्पलाइन नम्बर 7587628290 है। इस हेल्पलाइन नम्बर पर आमजन अपने आस-पास बाजार, शैक्षणिक संस्थान, कार्य स्थल इत्यादि क्षेत्रों में मादक पदार्थ गांजा, चरस, अफीम इत्यादि के प्रयोग, परिवहन व विक्रय की सूचना हेल्पलाइन नम्बर 7587628290 पर निर्भीक होकर दे सकते हैं। सूचनाकर्ता का नाम पूर्णत: गोपनीय रखा जायेगा। सटीक सूचना देने पर सूचक को पुलिस द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

भोपाल शहर को नशा मुक्त करने के लिए भोपाल पुलिस द्वारा अंकुश नार्को हेल्पलाइन का किया गया शुभारंभ | New India Times

यह सूचना आमजन द्वारा सुविधानुसार हेल्पलाइन नम्बर पर फ़ोन करके, व्हाटसएप के माध्यम से या मेसेज कर भी दी जा सकती है। आइये हम सभी इस अभियान का अंग बनकर अपने परिवार, समाज व अपनी युवा पीढ़ी को नशे से बचाकर अपने शहर को नशा मुक्त करने में भागीदार बने।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version