रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं की वो अब खुद को ही पुलिस बताकर लूट की वारदात को अंजाम देने से भी बाज़ नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला झाबुआ शहर का है यहां बदमाशों ने बड़े शातिराना अंदाज में 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला की चेन व चूड़ियां लूट ली और रफूचक्कर हो गए। बुजुर्ग महिला के जेवर की कीमत करीब तीन लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि बदमाशों का सुराग मिल सके।
ठगी की शिकार हुई बुजुर्ग महिला शांता देवी ने परिचय पुछा तो बोले हम पुलिस वाले हैं।
झाबुआ गोपाल कॉलोनी निवासी वकील मनीष कानूनगो की मां शांता देवी (83) गोर्वधन नाथ मंदिर से दर्शन कर सुभाष मार्ग में अपने छोटे बेटे संदीप की दुकान पर जा रही थी।
इसी दौरान आजाद चौक को सुभाष मार्ग से जोड़ने वाली गली में दो बदमाश आए। उन्होंने शांता देवी को रोका और कहा की आप इतना सौना पहनकर घूम रही है, आपको पता है कि इस तरह घूमने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है।
आप अपनी चेन और चूड़ियां उतारकर अपने पर्स में रख लें। जब शांता देवी ने उनसे परिचय पूछा तो बोले, हम पुलिस वाले हैं जब उन्हें आई डी कार्ड दिखाने को कहा तो उन्होंने एक कार्ड निकालकर दिखाया जिस पर पुलिस लिखा था।
इसके बाद शांता देवी ने उन्हें कहा की मेरा बेटा वकील है और मैं ये सब बातें नहीं मानती जब बदमाशों को लगा की बुजुर्ग महिला उनकी बातों में नहीं आने वाली है तो उन्होंने उनकी चेन और चूड़ियां छीनी और भाग निकले, इसके बाद शांता देवी अपने बेटे की दुकान पर पहुंची और उसे सारी बात बताई उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी और खुद भी आस पास के क्षेत्र में बदमाशों को खोजने निकले।
हालांकि उनका कुछ पता नहीं चला पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। शांता देवी की चेन दो तोले की और दो चूड़ियां तीन तोले की थी जिनका बाजार मूल्य करीब तीन लाख रुपए बताई जा रही है।
आस पास के क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज देखे हैं, कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। हम जल्द ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लेंगे: सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, झाबुआ।
