फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT;
मानक के विपरीत दबंगई से प्रधान पुत्र चला रहे विद्यालय की गिरी दीवार व छत गिरने से विद्यालय में पढ़ रहे आठ छात्र घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराया गया है।
थाना खैरीघाट के चौभुरजी गांव में एक प्राइवेट विद्यालय चल रहा था जो छप्पर की छत व फूंस से बना था लगातार हो रही बारिश से छप्पर से बनी छत गिर गई जिससे आठ छात्रों को चोटें आईं। घायल आठ छात्रों में से चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जिनमें से डॉक्टरों ने सात 7 छात्रों की हालत को गम्भीर देख कर बहराइच जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया।ग्रामीणों का आरोप है कि मानकों को दर-किनार कर छप्पर के नीचे यह प्राइवेट स्कूल संचालित था जिसे गांव के ही प्रधान पुत्र संचालित कर रहा था।
घायल स्कूली छात्रों के नाम
मो0 अकमल 7 वर्ष पुत्र अजमल खान, मो0 मोहसिन 11 इमशाद खान, मोहित यादव, अमृतलाल यादव 4 भानु प्रताप 12 बलराम यादव , नीरज 10 पुत्र लायकराम, प्रदीप 11 पुत्र रामनरेश यादव, इंद्रजीत 10 पुत्र किशोरी यादव, बलराम 10 पुत्र रामनिवास , अवधेश 10 पुत्र मायाराम यादव।
घायल बच्चों व परिजनों से मिले कलेक्टर
घायल बच्चों व परिजनों से जिला अस्पताल में डीएम ने मुलाकात की और घटना की वास्तविकता मालूम की तथा साथ ही परिजनों को ढारस बंधाई और बी एस ए बहराइच को सख़्त कारवाही के निर्देश दिए।
