बुरहानपुर की श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने दिल्ली में अखिल भारतीय महापौर परिषद के अध्यक्ष पद का पदभार किया ग्रहण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर की श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने दिल्ली में अखिल भारतीय महापौर परिषद के अध्यक्ष पद का पदभार किया ग्रहण | New India Times

बुरहानपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने शनिवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय महापौर परिषद के सन 1961 से 53 वें अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय महापौर परिषद के सचिव श्री मनोज गुप्ता द्वारा उनका स्वागत किया। श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर कार्य व्यवस्था की समुचित जानकारी लेकर सुव्यवस्थित रूप से कार्य संचालन के दिशा निर्देश दिए एवं कार्यालय भवन का अवलोकन भी किया। नवीन अध्यक्ष के रूप में बैंक में खाते के संचालन से संबंधित कार्यवाही भी अधिकारियों ने पूर्ण की। इस अवसर पर पूर्व बुरहानपुर महापौर एवं अखिल भारतीय महापौर परिषद की कार्य समिति के सदस्य श्री अतुल पटेल भी उनके साथ थे। दिल्ली कार्यालय में परिषद की नवीन कार्यसमिति पर चर्चा की, जिसको शीघ्र ही गठित कर किसी अन्य अन्य प्रांत में कार्य समिति की अगली बैठक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर सभी नगर निगमों पर बकाया राशि और अन्य आय व्यय के स्रोतों पर भी चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि 13 मार्च को बुरहानपुर में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद की 52वी साधारण सभा की बैठक में बुरहानपुर की महापौर श्रीमती माधुरी पटेल को सर्वानुमति से अखिल भारतीय महापौर परिषद का अध्यक्ष चुना गया था। उनका यहां कार्यकाल 2 वर्ष 6 माह अर्थात ढाई वर्ष का रहेगा। अखिल भारतीय महापौर परिषद का भवन सन 1990 में नई दिल्ली में बनाया गया था। जिसका उद्घाटन तत्कालीन महामहिम राष्ट्रपति स्व. डॉ. शंकर दयालजी शर्मा ने किया था। महापौर श्रीमती पटेल ने बताया कि नोएडा में प्रशिक्षण केंद्र सह कार्यालय का भी शीघ्र ही निर्माण होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version