सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग व यातायात पुलिस के सहयोग से चलाया गया समझाइश अभियान | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग व यातायात पुलिस के सहयोग से चलाया गया समझाइश अभियान | New India Times

रोटरी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग व यातायात पुलिस के सहयोग से गुलाब बाग ट्रैफिक पॉइंट पर समझाइश अभियान चलाया गया। इस अवसर पर परिवहन निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने कहा कि क्लब द्वारा हेल्मेट को लेकर अभी समझाइस अभियान चलाया जा रहा है यदि आपके द्वारा यातायात नियमों की पालना नहीं की गई तो फिर विभाग द्वारा चालान की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि फोटो पर माला पहनने से अच्छा है कि हेलमेट पहनें और अपने जीवन को सुरक्षा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा अभियान के माध्यम से दुपहिया वाहन चालकों को माला पहना कर समझाइश की जा रही है कि यह माला आपके फोटो को भी पहनाई जा सकती है यदि आप हेलमेट का उपयोग ना करेंगे तो। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ रेनू अग्रवाल ने कहा कि क्लब सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में जिले में अपनी महती भूमिका निभाता है और इसी कड़ी में हमारे द्वारा यह समझाइश अभियान चलाया जा रहा है।
रोटरी क्लब की सचिव श्रीमती प्रिया त्यागी ने कहा कि फोटो पर हार से अच्छा है दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहने पर डॉ निखिल अग्रवाल ने कहा कि हेलमेट पहन कर हम अपने शरीर को सुरक्षा प्रदान करते हैं और बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं में अकाल मृत्यु में जागरूकता के माध्यम से कमी लाई जा सकती है। क्लब द्वारा आज ये माला आपको पहनाई जा रही है और यदि आपने हेलमेट का उपयोग नहीं किया तो कल यह माला आपके फोटो को भी पहनाई जा सकती है। जिला यातायात प्रभारी मंतूराम ने क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से लोगों में यातायात नियमों की पालना को लेकर जागरूकता का संचार होगा अभी तो केवल लोग ट्रैफिक चालन के भय से ही नियमों की पालना करते नजर आ रहे हैं।
इस अवसर पर यातायात प्रभारी मंतूराम अतुल कुमार भार्गव, अंकित अग्रवाल, अमन भार्गव, दीनदयाल शर्मा, राजकुमार व जीतू मुख्य रूप से उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version