भाजपा के पीछे देश हित विचार धारा की ताकत है:कैलाश विजयवर्गीय. भाजपा राष्ट्रीय महासचिव ने धार में भाजपा की संवाद बैठक को किया संबोधित | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

भाजपा के पीछे देश हित विचार धारा की ताकत है:कैलाश विजयवर्गीय. भाजपा राष्ट्रीय महासचिव ने धार में भाजपा की संवाद बैठक को किया संबोधित | New India Times

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय शुक्रवार को धार पहुंचे, यहां जिला भाजपा कार्यालय पर वरिष्ठ नेता व अपेक्षित पूर्व जनप्रतिनिधियों से संवाद कर मार्गदर्शन दिया। संवाद बैठक में स्वागत उद्बोधन भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने दिया। बैठक में सर्व प्रथम भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पाजंली अर्पित एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। संवाद बैठक के पूर्व पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे जी के पैतृक निवास रघुनाथपुरा धार पंहुचकर उनकी भाभी श्रीमती आशा श्रीकांत ठाकरे व परिजनों से चर्चा कर कुशाभाऊ ठाकरे जी चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्रीश्री विक्रम वर्मा और पूर्व विधायक करण सिंह पंवार निवास पहुंचकर सामान्य चर्चा की।
कैलाश विजयवर्गीय जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि 15 महीने की कांग्रेस की सरकार को हम सभी ने देखा है किस प्रकार से सरकार ने आम लोगो को परेशान किया । हम बड़े भाग्यशाली हैं कि हम नरेंद्र मोदी जी नेतृत्व वाली सरकार को देख रहे हैं मोदी सरकार ने देश में कई महत्वपूर्ण बड़े फैसले लिये। भाजपा के कार्यकर्ताओं दम पर ही यह फैसले मोदी जी ले पाए हैं। भाजपा के पीछे विचार धारा की ताकत है। कोई कार्यकर्ता अपनों को हराता है मतलब अपने संगठन की विचारधारा को हरवाता है।
अन्य पार्टियों में और हमारी पार्टी में बड़ा अंतर यह है की हमारे यहां पार्टी एक परिवार है और हम सभी कार्यकर्ता एक परिवार के रूप में कार्य कर पार्टी को जिताने के लिए काम करे आज देश में हमारी विचारधारा की सरकार के कारण अयोध्या में 500 वर्षो के संघर्ष के बाद आज रामलाला का अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है आज कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तिरंगे का मान बड़ा है देश की अखंडता और एकता के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने अपना बलिदान दिया है जब जाकर पार्टी खड़ी हुई है हमारे पीछे हमारे विचार परिवार की ताकत खड़ी है आज हम सभी शोभाग्यशाली ही की हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है हम देश हित में राजनीति करते हैं आज दुनिया मोदी जी की तरफ़ देखती है मोदी जी आज विश्व के नेता है ये देश के लिए गर्व की बात है।
राजीव यादव ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि हम सभी शोभाग्यशाली कार्यकर्ता हे जो आज हमारे बीच में राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी हमसे प्रवास के संपर्क कार्यक्रम में आए हे आज मुख्यमंत्री और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कारण प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है ।
भाजपा संगठन जिला प्रभारी श्री श्याम बंसल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, पूर्व मंत्री रंजना बघेल भाजपा वरिष्ठ नेता अनंत अग्रवाल,दिलीप पटोंदिया, मोहन भायल, कृष्णा पाटीदार,खेमराज पाटीदार सहित अनेक भाजपा वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन संवाद कार्यक्रम जिला प्रभारी आशीष गोस्वामी ने व आभार प्रकाश धाकड़ ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version