मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पुराना जिला अस्पताल एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा चिकित्सा अधिकारी गण, चिकित्सकों, नर्सों एवं स्टाफ के द्वारा जागरूकता रैली को नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वास्थ्य जागरूकता रैली में चिकित्सकों द्वारा जागरूकता संदेशों की तख्तियां लेकर मुख्य मार्गों से रैली को निकाला गया जिससे आम जनमानस अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सके।
