यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

इन्दिरा शहरी रोजगार गारंटी योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत निकायों के द्वारा शहरी सौंदर्यीकरण के कार्यों पर योजना बनाने हेतु जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत हरा भरा सुंदर शहर एवं स्वच्छ शहर से संबंधित कार्यों की कार्य योजना बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में निर्धारित किए गए लक्ष्यों के अनुरूप राजकीय भवनों यथा राजकीय महाविद्यालय राजकीय विद्यालयों आंगनबाड़ी केंद्रों स्कूल के खेल मैदान सड़क के दोनों किनारों एवं डिवाइडर पर पौधरोपण हेतु कार्य योजना बनाने पर चर्चा की गई। जिला कलेक्टर ने सभी नगरी निकाय के अधिकारियों को अधिक से अधिक पौधरोपण हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि शहरी सौंदर्यीकरण का कार्य स्थानीय कला संस्कृति रंग रोगन थीम को ध्यान में रखकर किया जावे, शहर के विशेष स्थानों तथा प्रवेश द्वार सार्वजनिक स्थान सार्वजनिक भवन सड़क के मीडियम सर्कल चौराहे इत्यादि को प्राथमिकता प्रदान कर सौंदर्यीकरण के कार्य कराये जावें। बैठक में इंदिरा शहरी रोजगार गारंटी योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के संयुक्त कार्यों के अंतर्गत 15 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023 तक निकायवार कराये जाने वाले कार्यों के संक्षिप्त विवरण पर चर्चा की गई। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिया कि नगरीय निकाय क्षेत्रों में साफ सफाई के कार्यों को स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत प्रमुख मार्गों पर कचरा एकत्रित कर उसका परिवहन सामुदायिक शौचालय की सफाई प्रमुख मार्गों एवं डिवाइडर हो पर पड़े पॉलिथीन प्लास्टिक को इकट्ठा करना मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी कचरे की छटाई एवं आईसी गतिविधियों का अन्य योजना से कन्वर्जेंस कराते समय यह ध्यान रखा जावे कि प्रस्तावित कार्य संवेदक को आवंटित कार्य में स्वीकृत तो नहीं है जिससे कि दोहरी भुगतान की संभावना नहीं बन पाए जिला कलेक्टर ने कहा कि इंदिरा शहरी रोजगार गारंटी एवं स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत शहरों के प्रमुख मार्गो चौराहों पर हरा भरा शहर सुंदर शहर स्वच्छ शहर के अंतर्गत संकलित दृष्टिकोण के तहत योजना तैयार करवा कार्यों का क्रियान्वयन किया जावे बैठक में नगर परिषद धौलपुर आयुक्त संतलाल मक्कड़ अधिशाषी अभियन्ता बृजमोहन सिंघल अधिशाषी अधिकारी अशोक मिश्रा एवं अधिशाषी अधिकारी बाड़ी बसेड़ी राजाखेड़ा सरमथुरा उपस्थित रहे।
