राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 51 स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 51 स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान | New India Times

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रकल्प श्री केशव संस्थान मथुरा के तत्वावधान में मदन मोहन कलावती सर्राफ सरस्वती विद्या मंदिर चंद्रावली मथुरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में गोकुल नगर और यमुना नगर के 51 स्वयंसेवकों द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया। कल्याण ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदान करवाया।
श्री केशव संस्थान मथुरा के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग कार्यवाह छैल बिहारी सहित अन्य अतिथियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ० बलिराम हेडगेवार, द्वितीय सरसंघचालक श्री गुरुजी और भारत माता के चित्रपट पर माल्यार्पण कर और उनके सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सभी रक्तदान करने वाले सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मथुरा विभाग कार्यवाह छैल बिहारी सहित दायित्ववान अधिकारियों द्वारा पटका पहनाकर और श्री गुरुजी का चित्रपट भेंट कर प्रमाणपत्र प्रदान किये गए। सभी रक्तदान दाताओं को उपहार स्वरूप मिल्टन की बोतल भेंट की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवक मुकेश शर्मा, दीपक सारास्वत, शैलेंद्र सारस्वत, कमल कौशिक, आयुष सारस्वत, अरूण देव सारस्वत, कल्याण ब्लड बैंक मथुरा के निदेशक अमित भारद्वाज एवं डा० अंशुल अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version