जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

फरियादी राशिद खान निवासी फातमा नगर भोपाल ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध बेटी की शादी के लिये घर में रखे गहने व नगदी रूपये चोरी करने की रिपोर्ट थाना हनुमानगंज में दर्ज कराई थी जिस पर थाना हनुमानगंज में अप.क्र. 131/23 धारा 457, 380 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
शादी वाले घर में फरियादी के परिजन व रिश्तेदारों की आवाजाही होने से मामले मे संदिग्ध को चिन्हित करना काफी मुश्किल होने से बीट अधिकारी/कर्मचारियों को उक्त मामले में संदेहियों को चिन्हित करने हेतु लगाया गया था। आसपास के लोगों से घटना की सूक्ष्मता से जानकारी संकलित करने विशेष पुलिस टीम लगाई गई जिसके परिणाम स्वरूप फरियादी के पड़ोस में रहने वाले हैदर के मामले मे संदिग्ध होने की सूचना मिलने पर हैदर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, पूछताछ पर संदेही ने अपने साथी सलमान व आदिल खान के साथ मिलकर घटना घटित करना बताया। मामले में आरोपी 01. सलमान पिता स्व. शकूर उम्र- 28 साल निवासी- फातमा नगर न्यू कबाडखाना भोपाल, 02. आदिल पिता पप्पू मियाँ उम्र- 30 साल निवासी- म.न.188/2 फातमा नगर न्यू कबाडखाना भोपाल, 03. हैदर पिता नज्जू उम्र 30 साल निवासी फातमा नगर बाबुल शादी हाल के पास न्यू कबाडखाना भोपाल को गिरफ्तार कर अपहत मशरूका बरामद किया गया है।
बरामद सम्पत्ति: 02 सेट सोने के हार, चांदी का हार, कडे, चेन, बूंदे, पायल एक-2 सेट, सोने की अंगूठी, नथ, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, चोरी की रकम से खरीदा मोबाइल व नगदी रूपये कुल कीमत 4.50 लाख रूपये का मशरूका बरामद किया गया है।
पुलिस उपायुक्त जोन 3 द्वारा पुलिस टीम को नगद ₹10000 के पुरस्कार से पुरस्कृत करने घोषणा की गई है।
इस कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ठाकुर, सउनि. सतेन्द्र चौबे, सउनि. अजय यादव, प्र.आर.314 प्रवीण सिंह ठाकुर, प्र.आर. 36 सुनील तिवारी, आरक्षक 2077 आकाश श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रही है।
