जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

फरियादिया उम्र 30 वर्ष नि0 झुग्गी गंगानगर थाना श्यामला हिल्स भोपाल ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि मैं ग्राम हालूहेड़ी कलां थाना पचोर जिला राजगढ की रहने वाली हूँ, करीब एक, ड़ेढ साल से गंगानगर बाणगंगा में किराये से अपने बच्चों के साथ रह रही हूँ और घरों में काम करती हूँ।आज दिनांक 30.03.2023 के करीब 11.30 बजे दिन की बात है मैं आधार कार्ड बनवाने न्यू मार्केट जा रही थी कि कस्तूरबा स्कूल बाणगंगा के सामने मेरे गाँव हालूहेड़ी का रहने वाला राज उर्फ लाला उर्फ किशन लाल पिता प्रताप सिंह ठाकुर मिला और मुझसे बोला कि तू मुझसे बात क्यों नहीं करती, अपना मोबाईल नंबर दे तो मैनें नहीं दिया तो वह मुझे मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुये लड़ने लगा, तो मैं वापस घर लौटने लगी तो राज उर्फ लाला उर्फ किशन लाल बोला तू मेरी नहीं होगी तो किसी की नहीं होने दूंगा और उसने मुझे जान से मारने की नियत से कट्टा से एक फायर किया, तो मैं झुक गई जिससे गोली मेरे सिर के ऊपर से निकल गई फिर उसने मुझे कट्टा की बट से मारना शुरू कर दिया जिससे मुझे सिर में चोट आकर खून निकलने लगा। फिर मैं गिर गई तो राज उर्फ लाला उर्फ किशन भाग गया, घटना आसपास के लोगों ने देखी है। राज उर्फ किशन और मेरी पहले दोस्ती थी अब मैं किशन से कोई संबंध नहीं रखना चाहती हूँ पर वह जबरदस्ती मुझे रखना चाह रहा है। फिर मैंने मोहल्ले के करीम भैया को बुलाया वह मुझे आटो से घर लेकर गये। फिर मैं थाना रिपोर्ट करने आयी हूँ। फरियादिया की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी टी.टी. नगर के नेतृत्व में थाने की टीम गठित कर अपराधी की धर पकड़ एवं खुलासे के लिये लगाया।
पुलिस टीम द्वारा फरियादिया द्वारा बताये गये हुलिये एवं संभावित स्थानों पर तकनीकी सहायता एवं सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए गठित टीम द्वारा राज उर्फ लाला उर्फ किशन सिंह राजपूत को जिला धार के माण्डू रोड से अभिरक्षा में लेकर आरोपी से विधिवत पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा आरोपी द्वारा घटना के बाद छिपाये गये स्थान से जप्त किया गया।
इस कार्रवाई में श्री चैनसिंह रघुवंशी जी के निर्देशन में सउनि. अखिलेश त्रिपाठी एवं सुरेशराव, प्रधान आरक्षक 110 दौलत सिंह, मुजफ्फर खान एवं मनोज सिंह, आरक्षक मनोज जोठे, नारायण मीणा, अजय पवाँर एवं म.आर. आरती तिवारी एवं किरणलता एवं तकनिकी शाखा जोन 01 से विश्व प्रताप भदौरिया व पुष्पेन्द्र भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही है।
