राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

शक्ति साधना का महापर्व चैत्रीय नवरात्रि पर श्रद्धालु नंगे पैर और मौन व्रत धारण कर अपने अपने स्तर से साधना में जुटे हुये है। प्रात:काल होते ही मातारानी के दरबारों में महिला पुरूष छोटे छोटे बच्चें जल चढ़ाने हेतु पहुंचने लगते है। बड़ी लम्बी लम्बी कतारों के बीच मातारानी को जल चढाने की होड़ सी लगी हुई है।
नगर के बड़ी हरसिद्धी सिंघवाहिनी महाकाली मठ खेरापति मठ बीजासेन सहित प्रतिष्ठित सभी दीवालों पर आयोजन के साथ-साथ भीड़ देखी जा रही है और शाम के समय आरतियों में शरीक होकर मातारानी को मनाने में जुटे हुये है। संपूर्ण क्षेत्र में हो रहे विभिन्न धार्मिक आयोजनों तथा देवी मठों पर देवी जश गीत भजनों के चलते क्षेत्र का वातावरण भी धार्मिक बना हुआ है।
महाकाली मठ पर हुई महाआरती देवरी नगर के बीचोंबीच स्थित मां महाकाली मठ पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जवारे लगाए गए हैं जिस पर अष्टमी पर मां की महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें महाकाली युवा मंडल के सभी सदस्यों द्वारा महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें हजारों संख्या में पुरुष एवं महिलाएं शामिल हुई।
