अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
राजधानी भोपाल के आईसर कालेज के एक प्रोफेसर का क्रेडिट कार्ड हैक करके उसमें से करीब साढ़े पांच लाख रुपए निकाले जाने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार आईसर कालेज भोपाल के प्रोफेसर डॉ. विमनेश कुमार के एसबीआई क्रेडिट कार्ड से कल शुक्रवार को 2.50 लाख का ट्रांजेक्शन हुआ। इसके बाद आज शनिवार सुबह डॉ. विमनेश के एसबीआई क्रेडिट कार्ड से दोबारा 2.90 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ।
डॉ. विमनेश के मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड ओटीपी का मैसेज आया था। इस मैसेज को देखकर डॉ. विमनेश हैरान हो गए। इसके बाद उन्होंने आज शनिवार सुबह साइबर थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। साइबर पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Gud news