विशेष प्रतिनिधि, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जलगांव जिले में कानून व्यवस्था दिन-ब-दिन बद से बदतर होती जा रही है, हत्या लूटपाट आम बात हो गई है। इसके साथ ही जिले में पुलिस भी रिसोर्ट करके मामले में लिप्त पाई जा रही है। गुरुवार-शुक्रवार की रात अमलनेर तहसील में बंदूक की नोक पर एक पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात अंजाम दी गई है जिसमें अज्ञात बदमाशों ने 36 हजार 500 रुपये लूट लिए। अमलनेर थाने में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डांगर स्थित पांडुरंग पेट्रोल पंप पर पेट्रोल पंप कर्मियों से लूट की घटना कल मध्यरात्रि करीब साढ़े 12 बजे की है, यह सारी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
अज्ञात बदमाश पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने आए कार चालक को बंदूक की नोंक पर आरोपियों ने लूट लिया। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों को तलाश कर रही है।
अमलनेर-धुलिया मार्ग पर डांगर स्थित पांडुरंग पेट्रोल पंप पर कल मध्य रात्रि करीब 12:30 बज किशोर रवींद्र पाटिल और नरेंद्र सोन सिंह पवार इस समय पेट्रोल पंप पर काम कर रहे थे। इस समय एक अज्ञात व्यक्ति ने अपने चेहरे को पूरी तरह से एक काले रूमाल से ढका हुआ आया और काम कर रहे कर्मचारियों को उनकी नींद से जगाया और पिस्टल दिखाकर उनसे पैसे छीन लिए।
इसी दौरान एक चार पहिया वाहन चालक पेट्रोल भरने के लिए पंप पर आ गया। लुटेरों ने चालक को कार की डिक्की में लात मारकर कार से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया। फिर बंदूक का डर दिखाते हुए कान के नीचे भी मारा उसके पास रखे पर्स को छीनकर फरार हो गया। एक आदमी मोटरसाइकिल लेकर सड़क पर खड़ा था दोनों मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए।
नरेंद्र पवार से 13 हजार 200, किशोर पाटिल से 14 हजार 300 व इंडिका कार में डीजल डालने आए संजय भामरे से 9 हजार रुपये कुल 36 हजार 500 रुपये अज्ञात लुटेरों ने बंदूक की नोंक पर लूट लिये। नरेंद्र पवार की तहरीर के आधार पर अमलनेर थाने में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
