अरशद आब्दी / विकास बदुआ, झांसी ( यूपी ), NIT; 
सूबे में निजाम बदला, चाल बदली, कुछ अपराध पर लगाम लगा लेकिन वाहन चालकों की फर्राटे वाली गति पर लगाम नहीं लग पाई है। इसी मामले को लेकर झांसी में रोज वाहन चालको पर पुलिस चाबुक चला रही है, जिससे आए दिन घट रही दुर्घटनाओं में काफी कमी आई है।
गुरसराय पुलिस ने गुरसराय-मऊ रोड पर करीब 70 वाहनों की चेकिंग की, जिसमें सभी वाहन चालकों को हिदायत के साथ आगे से लापरवही न बरतने की भी चेतावनी दी गई एवं कारवाई करते हुए करीब 5000 रूपये दंड वसूला गया।
