अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT;
भिण्ड जिला के लहार एसडीओपी अवनीश बंसल के हाल ही में सोशल मीडिया पर पत्रकारों और नेताओं के विरुद्ध टिप्पणी करने वाले लहार एसडीओपी अवनीश बंसल एक नए विवाद में घिरे हुए नजर आ रहे हैं, उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह अपने कमरे के अंदर बैठे हुए हैं और किसी से बात कर रहे हैं। इस दौरान वीडियो में एसडीओपी गालियां देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
ज्ञात हो कि करीब दो रोज पहले लहार एसडीओपी के द्वारा WhatsApp ग्रुप पर फर्जी पत्रकारों और छुटभैया नेताओं को लेकर काफी तीखी टिप्पणी की गई थी। हालांकि बाद में उन्होंने इससे आपने हाथ खींच लिए थे और वह टिप्पणी किसी एक पत्रकार की करार दी थी। लेकिन मामले ने तूल पकड़ा और पिछले 3 दिनों से लगातार WhatsApp ग्रुप में एसडीओपी और विभिन्न पत्रकारों के बीच एक ही वार्तालाप चल रही है जिसमें एक स्थान पर एसडीओपी ने यह स्वीकार किया कि कुछ अपने लोगों की वजह से मुझे नीचा देखना पड़ा है। यही नहीं उन्होंने लहार के तीन लोगों से लड़ाई होने की बात हुई। WhatsApp ग्रुप के माध्यम से स्वीकार करने बाद आज कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर एसडीओपी अवनीश बंसल का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भी कर रहे हैं और वह भी बार बार जोर देकर, जिसके बाद अब एसडीओपी नए विवाद में घिर गए हैं।
इस वीडियो के आने के बाद एसडीओपी महोदय पर कार्रवाई होना तो निश्चित है। लेकिन देखना अब यह है कि यह कार्रवाई करने में आला अधिकारी कितनी देर करते हैं और एसडीओपीे के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं?
