अशासकीय स्कूलों में आरटीई के तहत दाखिले की प्रक्रिया शुरू, प्रत्येक स्कूल में 25 फीसदी सीटों पर मिलेगा दाखिला | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

अशासकीय स्कूलों में आरटीई के तहत दाखिले की प्रक्रिया शुरू, प्रत्येक स्कूल में 25 फीसदी सीटों पर मिलेगा दाखिला | New India Times

शिक्षा का अधिकार (राइट-टू-एजुकेशन) के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवार के बच्चों का अशासकीय स्कूलों में दाखिला करवाने नवीन सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस साल राज्य शिक्षा केंद्र मार्च में ही प्रक्रिया शुरू करते हुए अप्रैल तक प्रवेश देना चाहता है ताकि पात्रों को समय पर प्रवेश मिलने के साथ पढ़ाई भी प्रभावित न हो। जिले में इस साल 252 स्कूलों में 25-25 फीसदी सीट प्रारंभिक व पहली कक्षा के लिए आवंटित की गई है। जिले में कुल कितनी सीटों पर प्रवेश मिलेगा इसकी जानकारी फिलहाल पोर्टल पर अपलोड नहीं हुई है।
हर बार आरक्षित सीटों की जानकारी निजी स्कूल संचालकों द्वारा अपलोड की जाती थी, लेकिन इस बार सीट भोपाल से लॉक होना है। हालांकि पिछले साल 1356 सीट आवंटित हुई थी, इसके मुकाबले करीब 852 बच्चों ने प्रवेश लिया था।पिछले साल देरी से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से कई बच्चें पात्र होने के बाद भी आरटीई के तहत प्रवेश नहीं ले पाए थे। क्योंकि पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिए लोगों ने बच्चों को निजी स्कूलों में बिना आरटीई के लिए प्रवेश दिलाया तो कुछ ने सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलवाया था। इस साल ऐसी स्थित न बने इसके लिए राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जल्दी प्रक्रिया शुरू की गई है।

13 मार्च से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत वंचित व कमजोर वर्ग के बच्चों को जिले के निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाने के लिए सत्र 2023-2024 के लिए 13 मार्च से ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 23 मार्च तक चलेगी। 15 मार्च से सत्यापन कार्य शुरू होगा जो 25 मार्च तक चलेगा। इस दौरान आवेदक पावती डाउनलोड कर मूल दस्तावेजों का संबंधित केंद्रों पर सत्यापन करवा सकेंगे। 28 मार्च को ऑनलाइन लाटरी खोली जाएगी और प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी। जो सीटें खाली रह जाएंगी, उन्हें भरने के लिए 13 अप्रैल से फिर प्रक्रिया शुरू होगी। माह के अंत तक प्रवेश प्रकिया पूर्ण हो जाएगी। ताकि दोनों चरणों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

कब क्या होगी प्रक्रिया

23 मार्च तक -पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन और त्रुटि सुधार15 से 25 मार्च -पोर्टल से पावती,मूल दस्तावेजों का सत्यापन,पात्र एवं अपात्र के एसएमएस भेजना। 28 मार्च -रेण्डम पद्धति से ऑनलाइन लॉटरी द्वारा स्कूल का आवंटन एवं चयनित आवेदकों को एसएमएस द्वारा सूचना। 31 से 10 अप्रैल-आवंटित स्कूल में उपस्थित होकर प्रवेश प्राप्त करना। प्रवेश लेते ही संबंधित स्कूल द्वारा मोबाइल ऐप से प्रवेश की जानकारी दर्ज की जाएगी। 13 अप्रैल-रिक्त सीटें पोर्टल पर प्रदर्शित होने के साथ प्रवेश का दूसरा चरण प्रारंभ होगा।13 से 18 अप्रैल -च्वाइस फिलिंग, आवेदक स्कूलों की च्वॉइस अपडेट कर सकेंगे। 20 अप्रैल-ऑनलाइन लाटरी द्वारा स्कूलों का आवंटन। 20 से 25 अप्रैल-आवंटन पत्र डाउनलोड कर आवंटित स्कूल पहुंचकर प्रवेश ले सकेंगे।

सीट संख्या अपलोड नहीं हुई

जिले में नवीन सत्र के लिए 252 अशासकीय स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश दिया जाएगा।पोर्टल पर किस स्कूल में कितनी सीट आरक्षित रहेगी, इसकी जानकारी फिलहाल अपडेट नहीं हो पाई है। एक-दो दिन में हो जाएगी। इससे ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version