भोपाल कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने जारी किया आदेश, अनुपयोगी बोरवेल को लोहे के ढक्कन से करें बंद अन्यथा होगी दंडनीय कार्यवाही | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने जारी किया आदेश, अनुपयोगी बोरवेल को लोहे के ढक्कन से करें बंद अन्यथा होगी दंडनीय कार्यवाही | New India Times

भोपाल कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अविनाश लवानिया ने धारा 144 के तहत आदेश जारी कर भोपाल जिले में अनुपयोगी एवं खुले नलकूपों बोरवेल को लोहे के मजबूत ढक्कन से नट बोल्ट से मजबूती के साथ बंद करने के लिए कहा है। आदेश में कहा गया है कि ऐसे बोरवेल जिनमें मोटर नहीं डाली गई है और बोरवेल को किसी भी प्रकार के कैप से बंद नहीं किया है तो संबंधित क्षेत्र के कार्यपालिका मजिस्ट्रेट क्षेत्र का भ्रमण कर उक्त व्यवस्था को करवाना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर श्री लवानिया ने निर्देश जारी किए हैं कि उक्त आदेश अति आवश्यक है इस पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित हो। उन्होंने आदेश सभी एसडीएम, राजस्व कार्यालय, थानों में नोटिस बोर्ड पर लगवाए जाने के लिए कहा है। उक्त जारी किए आदेश के उल्लंघन पर धारा 188 में दंडनीय कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version